एसएस पब्लिक स्कूल के चारों सदनों की नयी कार्यकारिणी का गठन -प्रधानाचार्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैचपहनाकर शपथ दिलवाई, विद्यालय के नियमों से भी अवगत कराया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। एसएस पब्लिक स्कूल के चारों सदनों की नयी कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें चारो सदनों द्रोणा हाउस, बृहस्पति हाउस, वशिष्ट हाउस एवं विवेकानंद हाउस के कप्तान, उपकप्तान के साथ स्कूल के हैड बाय एवं हैड गर्ल का चयन विद्यालय में प्रधानाचार्य परविन्दर सिंह द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया गया। जिसमें हैड वाय अनमोल रतन सिंह, हैड गर्ल सान्या मक्कड़, कप्तान विवेकानंद सदन (पीला )नितिश, वशिष्ट सदन (हरा), वंशदीप, द्रोणा सदन (लाल) निखिल, बृहस्पति सदन (नीला) लक्ष्य झाम। अन्य पदाधिकारियो में रोहित, खुशी विनायक, विश्वास, अक्षत, अमान अहमद, जशनदीप, लाईबा, जशनप्रीत कौर, हर्षदीप, आकांशा, अंशिका, आयुशी, रिद्वी, सुहानी वर्मा, सुम्बुल, रोहन, सान्या दर्गन, सुहानी वर्मा, शरद जोशी, मुश्कान, शरनदीप, देविका अरोरा, युवराज एंव मिनाक्षी है। विद्यालय के एमडी डी.पी. सिंह ने विद्यालय की नई कार्यकारिणी को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य परविन्दर सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैच पहनाकर सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई तथा उनको नई जिम्मेदारियों को कर्तव्य से निभाते हुए पूर्ण करने के साथ साथ विद्यालय के नियमों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रसाद, उमेश चौहान, प्रदीप चौधरी, काशिफ खान, काजल अरोरा, सागर अरोरा, केवल कंबोज, गौरव कुमार, रेणु चैधरी, श्रुति, अलीशा, साक्षी चौधरी, संदीप सिंह, शालु अरोरा, गुरदयाल सिंह, इंदरजीत सिंह, सचिन बजाज, वर्तिका, दीप चंद्र, शुभम कुमाररेखा, अजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे।