भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका -इंजीनियर काॅलेज के निदेशक के साथ गाली गलौच व अभद्रव्यवहार किये जाने पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी के नेतृत्व में द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन करते हुए कॉंग्रेस के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना सहित अन्य भाजपाई भी इस मौके ओर उपस्थित रहे। पुतला दहन के दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी ने कांग्रेस विधायक के द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा आज भाजपा के प्रति युवा बढ़चढ़ कर समर्थन कर रहा है जिस से कांग्रेस की विधायक बौखला गये है जिस से वह इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथ गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने लगे ।विधायक मदन सिंह बिष्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो देर रात कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के आवास पर पहुंचकर बदसलूकी और गाली गलौज कर रहे हैं.। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मुनि भुसरी ने निदेशक द्वारा दी गई तहरीर पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, महामंत्री अनिल जेटली, सन्दीप बत्रा, विजय सिडाना, पंकज सेतिया, हरीश रहलन, जसबीर चीमा, हैप्पी चंद्रा, कुनाल कालड़ा, सतीश सहित आदि लोग मौजूद रहे।