देश व समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करना ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलिःपांडेय
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। शहीद ऊधम सिंह कंबोज के शहीदी दिवस पर समाज के लोगों ने कंबोज धर्मशाला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश व समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करना ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सोमवार को शहीद शिरोमणि उधम सिंह कंबोज स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष किशन लाल चंद के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने कंबोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व विधायक अरविंद पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि देश की आजादी आज भी अधूरी है शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए लोगों को समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है और उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करने पर ही शहीदों लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने कंबोज समाज के लोगों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बहेड, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चकित हुड़िया, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क, टेक चंद कंबोज, राकेश कंबोज, पूरन चंद कंबोज, हरीचंद कंबोज, पंजाबी महासभा अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, ओमप्रकाश कंबोज, राकेश भुड्डी, संतोष गुप्ता, त्रिलोक कंबोज, प्यारेलाल, इंद्रपाल सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।