बिजेंद्र कुमार नगर पालिका निकाय संघ के बने अध्य़क्ष
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। उत्तरांचल निकाय कर्मचारी संघ की शाखा का गठन किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से बिजेंद्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को पालिका कार्यालय में उत्तरांचल निकाय कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बिजेंद्र कुमार को अध्यक्ष, शिव प्रसाद गुप्ता को महामंत्री, मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष, दया जोशी को कोषाध्यक्ष, जयपाल शर्मा संगठन मंत्री, युगल किशोर गुप्ता को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस एवं ईओ प्रवीण कुमार सक्सेना सहित सभासदों एवं निकाय कर्मचारियों ने माल्यार्पण का स्वागत किया। निकाय कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। इस मौके पर रोहित कुमार, सुदामा, अमरजीत सिंह, बृजेश चैधरी, सुनील कुमार, सीताराम सिंह चैहान, अशोक बांगा, प्रभा, पीएन मिश्रा, एनडी तिवारी, जानकी प्रसाद, अरुण कुमार मौजूद थे।