अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गयी विशाल कलश यात्रा
कलश यात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। आगमी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में विश्व हिन्दुपरिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लेते हुए भगवान श्रीराम के उद्घोष एवं गुणगान से नगर को श्रीराम की महिमा में डूब गया। श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित विजय कुमार शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। कलश यात्रा में सुंदर भजनों और डीजे की मधुर स्वर लहरियों के बीच पुरुष महिला श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे कलश यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए सकैनिया मोड के सामने स्थित सती मठ मंदिर पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषांे ने भाग लिया। कलश यात्रा में श्री रामध्वज के भगवान श्रीराम का गुणगान किया जा रहा था जिससे नगर श्रीराम मय भक्ति में डूब गया। कलश यात्रा में नगर सघ कार्यवाहक जीवन जोशी, संदीप गुंबर, राजकुमार सुखीजा, पं. विजय शास्त्री, रविंद्र बजाज, विनोद चुघ, पंकज सेतिया, गुलशन शर्मा, सुरेश खुराना, अशोक हुड़िया, राकेश भुड्डी, राजेश गुम्बर मिन्नी, दीपक बेहड़, अशोक छाबड़ा, सोमनाथ छाबड़ा, दर्जन सिंह नेगी, सोमनाथ गाबा, मयंक चुघ, मनोज गुम्बर, चंकित हुड़िया, वंश गुप्ता, ज्योति छाबड़ा, पूनम ग्रोवर, अंजू भुड्डी, राजबाला चैहान, कुलबीरी चैधरी, मानसी शर्मा, फूलारानी, बचनी शर्मा, सोलंकी अनेजा, पयाल बजाज, सरोज बजाज, सुनीता सुखीजा सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे।
कलश यात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220