सरस्वती शिशु मंदिर में नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी का दिया प्रशिक्षण
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पू०मा० विद्यालय में नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पहुंचे प्रकाश बिटिया मृत्युंजय मंडल अजीत कंबोज और कैलाश जोशी ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा के सर्वांगीण विकास को लेकर बच्चों में जागरूकता संबंधी फिल्म भी प्रसारित कराई गई।
विस्तृत
इस दौरान वक्ताओं ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लेकर आचार्यों के मन में उठने वाले सवालों पर भी चर्चा की और बताया कि भारत सरकार देश में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के माध्यम से बदलाव लाने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र कुमार शर्मा ने किया और अध्यक्षता वरयाम चंद कंबोज ने की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरबंस लाल छाबड़ा, प्रबंधक चैधरी विनोद सिंह फोगाट, अध्यक्ष वरयाम चंद कांबोज, कोषाध्यक्ष विनोद चुघ, जितेंद्र सिंह सिरोही, पीताम्बर विष्ट प्रधानाचार्य स.वि.म. गदरपुर, दिनेश सिंह दरम्वाल प्रधानाचार्य स.शि.म. दिनेशपुर, सुमन अवस्थी प्रधानाचार्य लंगड़ाभोज, महेंद्र सिंह यादव प्रधानाचार्य स.शि.म. गुलरभोज, प्रकाश डिक्टीया प्रधानाचार्य स. शि. म. किच्छा, मृत्युंजय मण्डल प्रधानाचार्य स. शि. म. मदनापुर , धीरज कुमार पंत जी प्रधानाचार्य स. शि. म. गदरपुर के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्जन किया गया। कार्यक्रम में वचन सिंह यादव, प्रेम चैतन्य, श्रीमती प्रतिमा, मीना, ममता, अपर्णा तिवारी, मधु, रीना, रंजीत, राजेश, ब्रज किशोर, नंद किशोर एवं महेश कुमार आदि मौजूद थे।