मौर्य एकेडमी की छात्राओं ने उत्तराखंड आबकारी सिपाही भर्ती फिजिकल में बनाया शत प्रतिशत का रिकॉर्ड -मौर्य एकेडमी के प्रशिक्षण के क्षेत्र में बढ़ते कदम
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। क्षेत्र में सेना और पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा संचालित मौर्य एकेडमी है जहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राएं विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित होकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। मौर्य एकेडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं में कमला बिस्ट पुत्री मेहरबान सिंह बिष्ट ,निवासी मदनापुर, उधम सिंह नगर, बबली पुत्री हरद्वारी लाल, निवासी मानपुर पश्चिम (जीतपुर नेगी) हल्द्वानी, नैनीताल, कुसुम पुत्री हरद्वारी लाल, निवासी मानपुर पश्चिम (जीतपुर नेगी), हल्द्वानी, नैनीताल, नेहा पुत्री यशपाल सिंह निवासी भोला कॉलोनी, वार्ड नंबर 1, गदरपुर, उधम सिंह नगर और नेहा धोनी पुत्री राजेंद्र सिंह, निवासी चंदेला ,रामपुर, उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड आबकारी सिपाही और प्रवर्तन सिपाही भर्ती का फिजिकल टेस्ट पास कर अपना एवं एकेडमी का नाम रोशन किया है। कमला बिष्ट, बबली, कुसुम, नेहा और नेहा धोनी द्वारा उत्तराखंड आबकारी सिपाही भर्ती का फिजिकल पास करने पर मौर्य एकेडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार एवं समस्त स्टाफ और एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने इनको शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220