अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अनहद ग्रुप एवं इंडस्ट्रिज में मनाया गया दीपोत्सव -इंडस्ट्रीज में 2100 दिये जलाकर मनाई गयी दीपावली
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। लगभग 500 वर्षों का इंतजार और संघर्ष खत्म होने के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सफलता परअनहद ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्अर लवली हुड़िया ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भव्य रूप में दीपावली त्यौहार के रूप में ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाने की बात की। वही देर शाम अनहद ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर लवली हुड़िया ने अपने प्लांट में 2100 दिये जलाकर जय श्री राम लिखकर दीपोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान डॉ आंचल ढींगरा व मुस्कान हुड़िया ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही डॉक्टर आंचल ढींगरा ने कहा कि लगभग 500 वर्ष के संघर्ष के बाद आज भगवान श्री राम अपने महल में पधारे हैं। उन्होंने कहा दीपावली पर्व ना होते हुए भी आज ऐसा लग रहा है, जैसे पूरे नगर और देश में दीपावली धूमधाम से मनाईजा रही है। वही लवली हुड़िया ने कहा कि भगवान श्री राम जी ब्राह्मण के सबसे आदर्श पुरुष हैं जिन्होंने मनुष्य के रूप में जन्म लेकर ब्रह्म ऋषि विश्वमित्र से विद्योपार्जन के उपरांत पृथ्वी पर असंख्य राक्षसों का संहार कर सत्य न्याय धर्म दया मर्यादा का पालन करते हुए दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ संघर्ष त्याग तपस्या समर्पण सदाचार का उत्कर्ष उदाहरण देकर पर्भु श्री राम जी ने हम सबके लिए सत्य न्याय धर्म दया के मार्ग पर चलने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। इस दौरान अभिमन्यु ढींगरा, अनहद हुड़िया, राहुल हुड़िया, रजत हुँड़िया, अशोक हुड़िया, शगुन बत्रा, बृजेश गुप्ता मोहित बठला, नरेश अरोड़ा सहित सैकड़ंो महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220