गदरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली पथ संचलन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। विक्रमी संवत 2079 के आगमन और हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गदरपुर शाखा ने नगर में पथ संचलन किया। सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर से आरंभ हुआ पद संचलन शिशु मंदिर रोड से मुख्य मार्ग, अनाज मंडी पंजाबी कॉलोनी, गूलरभोज रोड एवं सकैनिया मोड होते हुए शिशु मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। पद संचलन का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विस्तृत
गदरपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संपर्क प्रमुख विशाल खेड़ा ने संघ की रूपरेखा और कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ देश देश और धर्म की रक्षा के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को जागृत होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा संघ से जुड़े प्रत्येक स्वयंसेवक को देश के अंदरूनी और बाहरी शत्रुओं से डटकर सामना करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। पद संचलन का नेतृत्व नगर संचालक रामप्रसाद ध्यानी एवं नगर कार्यवाह राजकुमार सुखीजा ने किया। इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडेय, धीरज पंत, राजेश गुंबर, चैधरी विनोद सिंह फोगाट, सुबोध कुमार शर्मा, चंकित हुड़िया, सुरेश खुराना, गुंजन सुखीजा, विनोद चुघ, पंकज सेतिया, अभिषेक गुम्बर, अनिल चुघ, राकेश भुड्डी, विजय सिडाना, योगेंद्र शर्मा, बचन सिंह, प्रेम सिंह, बलवीर सिंह, हरलोक सिंह नामधारी, ऋषि भुसरी, गुरजीत सिंह आदि स्वयं सेवक मौजूद थे।