भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ नगर में रोड-शो निकाला
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को पुनः टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अजय भट्ट द्वारा रोड शो निकाला गया। रोड शो महतोष चौकी से प्रारम्भ हुआ जो मुख्य बाजार से खुली जीप में भट्ट द्वारा लोगों का अभिवादन करते हुए निकले साथ में काफी संख्या में वाहनों का काफिला भी शामिल था जो सरदारनगर चक्की पर समाप्त हुआ। इससे पूर्व श्री भट्ट के महतोष मोड़ चौकी के पास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक अरविन्द पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, हिमांशु सरकार, चंकित हुड़िया, अशोक हुड़िया, सुभाष गुंबर, मुनि भुसरी, राहुल अनेजा, लवली हुड़िया, तिलकराज गंभीर, अभिषेक वर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, राजकुमार भुड्डी, नरेश हुड़िया, अनिल जेठली, टीकम खेड़ा, कपिल गण्डा, सीमा सरकार प्रमोद कम्बोज, भोला शर्मा अभिषेक गुम्बर सहित काफी में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220