गदरपुर नगर कीर्तन में वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु, वाहे गुरु से गूंजा क्षेत्र -गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकला विशाल नगर कीर्तन, जगह-जगह स्वागत एवं प्रसाद वितरण
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविन्द सिंह महाराज जी के प्रकाश उत्सव पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार महतोष से शुरु होकर बाईपास से मुकन्दपुर, गोपालनगर चौराहा, सेंट मैरी, तेजा फौजा से गूलरभोज रोड से मेन मार्केट होते हुए गुरुद्वारा सिंघ सभा गदरपुर पहुंचा। नगर कीर्तन का जगह-जगह जोरदार स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। गदरपुर गुरुद्वारा सिंघ सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ग्रोवर द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। नगर कीर्तन का जगह-जगह जोरदार स्वागत एवं प्रसाद वितरण गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये और जमकर आतिशबाजी की गयीं। नगर एवं मार्ग को तोरण द्वार से सजाया गया। नगर कीर्तन में सबसे से आगे घोड़े की सवारी, उसके पीछे बैण्ड मधुर धार्मिक धुन बजाता चल रहा था। इसके बाद स्कूली बच्चें अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। पंच प्यारे आगे चल रहे थे। नगर कीर्तन में हेमकुण्ड साहिब, पाकिस्तान स्थित करतापुर कोरीडोर एवं डेरा बाबा नानक की झांकी जो आकर्षण का केन्द्र रही।, झांकी में श्री गुरुगोविन्द सिंह के जीवन पर आधारित पंजाबी संस्कृति से ओत प्रोत सुन्दर-सुन्दर झांकी चल रही थी। इन्हें देखने के लिए श्ऱद्धालुआंे की भीड़ लग गयी। जिसने भी देख उसने इसकी प्रशंसा की। नगर कीर्तन में हरमंदिर साहिब सिख फुलवारी व गुरुग्रंथ साहिब पालिकी के आगे श्रद्वालु महिलायें झाडू लगाकर चल रही थी और पुष्षों की वर्षा भी की जा रही थी। नगर कीर्तन में गतका पार्टी अपना कौशल दिखा रही थी। नगर कीर्तन में जगह-जगह प्रसाद वितरण प्रेमनगर वासियों द्वारा दूध के प्रसाद का वितरण, गोपालनगर व गिरधरनगर वासियों द्वारा, सभासद संजीव झाम लीना झाम, कनकटा वासियों द्वारा, मजराशीला बिजली घर वािसयों द्वारा, तैजाफौजा कालोनी, गूलरभोज रोड ब्लाक कार्यालय के सामने, मुख्य बाजार पर विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। गुरुद्वारे को रोशनी से सजाया गया। इस मौके पर बाबा दर्शन सिंह, हरि सिंह, नैब सिंह धालीवाल, अवतार सिंह, सीटू ग्रोवर, देवन्द्र पाल सिंह, महेन्द्र सिंह एशपुजानी, परमजीत सिंह संधू, टैक सिंह, परमिन्दर सिंह बत्रा उर्फ गब्बर, बलिहार सिंह, साधा सिंह, भाई राजेन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, लखबीर सिंह, हरपाल सिंह, गुरनाम सिंह, जगतार सिंह, सतीश मुंजाल, गुंजन सुखीजा, सुभाष बेहड़ दलीप सिंह, भीम ठुकराल, गुलविन्दर सिंह, सलविन्दर सिंह, हरभजन सिंह सैनी, भूपेन्द्र सिंह, टीकम खेड़ा, अनिल गगनेजा, विनोद भुसरी, मनेाज गुम्बर, प्रवीन सेतिया, साधा सिंह, रविन्द्र सिंह, रविन्द्र बजाज, गुरदयाल सिंह, अशोक धीर, ओम प्रकाश अरोरा, इन्द्रपाल संधू, सुभाष खुराना, संजीव झाम, परमजीत सिंह पम्मा, जगदीश सिंह संधू, सुरेन्द्र पाल सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, राजेन्द्र शास्त्री, हरलोक सिंह, नामधारी, राकेश भुसरी, शैलेन्द्र शर्मा, भावना छाबड़ा, रोजी ग्रोवर, मीरा छाबड़ा परविन्दर कौर, बलजीत कौर, बन्दना खुराना, हर्षमील कौर, जसकीरन कौर, सरलीन कौर, ऐना बत्रा, मनप्रीत कौर, नवजीत कौर, सिद्धार्थ मक्कड़, विशाल मक्कड़, विनोद हुड़िया, नवनीत सिंह, प्रवीन सुधा, कृष्ण लाल सुधा, कृष्ण लाल अनेजा, दीपक बेहड़, राजीव ग्रोवर, अनिल गाबा, अनिल मुरादिया, गुलशन छाबड़ा, लवली हुड़िया सहित काफी संख्या लोग शामिल थे। वही नगर कीर्तन पर सीओ भूपेन्द्र सिंह एवं थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र के दिशा निर्देशन में पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नगर कीर्तन का किया जोरदार स्वागत
गदरपुर। गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश दिवस उत्सव पर नगर में निकाले जा रहे नगर कीर्तन का भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकता्रओं द्वारा भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रकाश दिवस की बधाई दी। स्वागत करने वालों में मंडी अध्यक्ष सुरेश खुराना, लवली हुड़िया, परमजीत सिंह पम्मा, कपित गण्डा,, डा. सोनू विश्वास, वकुल अरोरा, गुंजन अरोरा आदि शामिल थे।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-