धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व -क्षेत्रीय संगत ने लंगर रूपी प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया
गदरपुर/सकैनिया। निकटवर्ती ग्राम खुशालपुर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा व क्षेत्र की संगत के सौजन्य से प्रकाश पर्व के अवसर पर बाहर से आय रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर गुरु की वाणी का गुणगान किया। जिसको सुनकर क्षेत्रीय संगत ने अपने जीवन को धन्य किया। सिखों के पहले गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म हुआ था गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस पावन पर्व के दौरान गदरपुर थाना अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, संजय चैधरी, सुरजीत सिंह सोनू सहित तमाम जन प्रतिनिधियों ने गुरुद्वारा श्री सिंह सभा खुशालपुर पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख अपना शीश नवाया इस दौरान गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान मनजीत सिंह बिट्टा, हरबंस सिंह, मेहताब सिंह,हरचंद सिंह वर्णवाल व कमेटी के अन्य सदस्यों ने सरोपा भेंट कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान मनजीत सिंह बिट्टा ने बताया कि क्षेत्रीय संगत के सहयोग से प्रतिवर्ष गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म दिवस प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है जिसमें क्षेत्रीय संगत का विशेष सहयोग रहता है और क्षेत्रीय संगत का युवा वर्ग का विशेष योगदान रहता है। कार्यक्रम के दौरान हरचंद सिंह हरनेक सिंह मलूक सिंह चरण सिंह, चरनजीत सिंह, कमलजीत सिंह,प्रेम सिंह सहित तमाम संगत ने प्रसाद ग्रहण कर जीवन को धन्य किया।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220