व्यापार मंडल के सौजन्य से लगाया निशुल्क आंखों की जांच का कैम्प -170 मरीजो की जांच, 53 मरीजो की आंखों के मोतियाबिंद की शिकायत
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
सकैनिया (गदरपुर) सकैनिया के निकटवर्ती ग्राम मरदान मजरा स्थिति बाबा भुम्मण शाह मंदिर पर उद्योग व्यापार मंडल सकैनिया के सौजन्य से निशुल्क आंखों का जांच कैम्प लगाया गया। जिसमें 170 मरीजों की जांच की गयी जिसमें 53 मरीजों की आखों में मोतियाबिंद पाया गया। प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर के डॉक्टर सहलीन अहमद खान व टेक्नीशियन डॉक्टर अख्तर ने अपने सहयोगी शना,अदीबा के साथ लगाया निशुल्क आंखों का जांच कैम्प लगया गया। इस दौरान भारतीय रैड क्रास सोसायटी के वाइस चेयर मैन एवं उद्योग व्यापार मंडल अध्य्क्ष डा. देशराज ने बताया कि यह हमारे द्वारा निशुल्क आंखों की जांच का 13 वां आंखों की जांच का कैंप लगाया जा गया है। कैम्प में कुल 170 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिसमें से 53 मोतियाबिंद से मरीज पाये गये है। जिनका हॉस्पिटल ले जाकर बिना इंजेक्शन, बिना दवा, बिना टांके के ऑपरेशन किया गया। वाइस चेयरमैन देशराज कंबोज व पृथ्वी बजाज द्वारा गदरपुर थाना अध्यक्ष राजेश पांडे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस दैरान उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पृथ्वी बजाज, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र कम्बोज, हाकम राम, जोगिंदर कुमार, व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी ठाकुर रामपाल, सिंह, राजेंद्र कुमार, प्रीतम कंबोज, राकेश कंबोज, गुरुदयाल सिंह सहित काफी संख्या मेें लोग मौजूद थे।