केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया
रुद्रपुर (सू.वि.) केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व श्री भट्ट ने ध्वजारोहण किया और शिला फलकम का लोकार्पण एवम अनावरण किया। शिला फलकम पर नगर निगम क्षेत्र के 2 वीर शहीदों तथा 31 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अंकित होने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहीदों के प्रति कहे गए श्रद्धा वचन अंकित हैं। वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजनांतर्ग स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करते हुए लगभग 2000 रुपये के स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद व व्यापार को प्रोत्साहन करने के लिए बहुत अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से जहां जिले के उत्पाद को पहचान मिलेगी, वहीं बहनों के लिए भी स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इस प्रयास से स्थानीय उत्पाद से जुड़े उद्यमों के लिए बेहतर अवसर विकसित करने में मदद मिलेगी और स्थानीय उत्पाद की लोकल स्तर पर भी जानकारी होने से सभी के लिए स्थानीय उत्पाद सरलता से उपलब्ध भी हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके तहत हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, हैंडलूम ट्रेडिशनल गारमेंट स्थानीय कृषि उत्पाद, प्रोसैस्ड और सेमी प्रोसैस्ड फूड प्रोडक्ट से जनता रूबरू होगी और उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में आसानी होगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवम आर्थिकी विकास तथा मनोबल बढ़ाने हेतु स्थानीय उत्पाद जरूर खरीदने की अपील की।श्री भट्ट ने कहा कि अमृतकाल चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश को 2047 तक विकसित एवं विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाना ही देश वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। उन्होंने कहा कि देश के जवानों को पत्नी, बच्चे या परिवार नहीं, सिर्फ तिरंगा एवं देश की आनबान शान याद रहती है। उन्होंने कहा कि देश के वीर शहीद किसी एक परिवार के सदस्य नहीं बल्कि देश की सम्पत्ति हैं। उन्होंने कहा कि हमारी माटी की विशेषता है कि हर व्यक्ति देश पर मर-मिटने का जज्बा रखता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीदों के पार्थिव शरीर को सम्मान घर तक पहुॅचाने का कार्य शुरू किया था। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सखी क्षेत्रों में लगातार उन्नति के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान-2 की विफलता पर प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों का हौंसला अफजाई करते हुए पीठ थपथपाई थी और आगे बढ़ने की सीख दी थी। चन्द्रयान-3 के सफलता पूर्वक चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चन्द्रयान-3 पूर्णतः स्वदेशी तकनीकि पर आधारित था। उन्होंने विक्रम लैण्डर के चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंण्डिग पर सभी को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि आईएनएस विक्रान्त भी स्वदेशी तकनीकि पर आधारित है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षा, अन्तरिक्ष विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है ।उन्होंने कहा कि हमारी सेना ईंट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि देश को भले ही वीटो का अधिकार प्राप्त नहीं है लेकिन विश्व के वीटो पावर वाले देश भी भारत के रूख का इन्तजार करते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में देश विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहॉ दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, वहीं देश वासियों को निःशुल्क कोरोना टीकाकरण के साथ ही 80 करोड़ व्यक्ति के लिए निःशुल्क राशन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी शतायु को प्राप्त करें और देश ऐंसे ही विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि हम रहें या न रहें लेकिन ये देश रहे। इस दोरान सभी व्यक्तियों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के पंजीकृत वीर शिरोमणि दल ने मार्मिक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी व्यक्ति भावुक हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, दिनेशपुर की चेयरमेंन सीमा सरकार, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहित अमित नारंग, उत्तम दत्ता, धरम कोली, धीरेन्द्र कोली, विजय, रश्मी रस्तोगी, रजनी रावत सहित अन्य अधिकारी, स्वतंत्रता सैनानी एवं शहीदों के परिजन आदि उपस्थित थे।