गदरपुर में निकाली गयी भव्य ध्वजारोहण एवं शोभायात्रा -ओम बापू मंदिर में परम पूज्यनीय गुरु माॅं मिथलेश जी के पावन सानिध्य में 37वाॅ महायज्ञ एवं संत सम्मेलन आयोजित
शोभायात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पूज्यपाद संत श्री बापू कल्याण दास जी महाराज परम पूज्यनीय विश्व वंदनीय संत श्री बापू ज्वाला सिंह जी महाराज जी की अपीम कृपा से व ब्रहम्मलीन महामंडलेश्वर संत श्री सुभाष बापू जी महाराज जी के शुभ आशीर्वाद से परम पूज्यनीय गुरु माॅं मिथलेश जी के पावन सानिध्य में संत कल्याण दास जी महाराज की स्मृति में चल रहे 37वें महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के अवसर नगर में विशाल ध्वजारोहण व शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा बापू जी मंदिर से प्रारम्भ हुई जो अनाज मंडी, गूलरभेाज मुख्य बाजार से होते हुये प्रारम्भ स्थल मन्दिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में गुरु माॅ मिथलेश जी, बापू जालंधर बापू रविंदर दास जी, दौरागन दरबार बाबा पवन पूजारा जी रथ पर सवार थे। श्रद्धालु महिला व पुरुष संकीर्तन के साथ साथ चल रहे थे। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में जमकर आतिबाजी भी की गयी। समिति उपाध्यक्ष अशोक बांगा ने बताया कि 6 मार्च को सामूहिक हवन यज्ञ प्रातः 7 बजे, नामदान दीक्षा प्रातः 9 बजे एवं सत्संग प्रवचन एवं संकीर्तन प्रातः10 बजे से तीन बजे होगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष बंशीधर गुम्बर, महामंत्री सतीश बत्रा, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, सेामनाथ छाबड़ा, दीपक बेहड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा, सुरेन्द्र छाबड़ा, मदन गुंबर सतीश दुआ हंसराज गुंबर, टीकम खेड़ा, सतीश अनेजा, केवल नारंग, सतीश अनेजा, केवल नारंग, विजय सुखीजा, हरबंस कालड़ा, विपिन रेहलन,, केवल दुआ, सुनील छाबड़ा, हरीश गुम्बर, विनोद मुरादिया, राजकुमार अनेजा, अजय गम्भीर, अनिल अनेजा, राहुल बांगा,, टीकम खेड़ा, राजकुमार भुड्डी, अशोक धीर,, ओम प्रकाश दूमड़ा, बल्देव छाबड़ा, सुभाष दूमड़ा, सुभाष खुराना, सतीश दुआ, अनिल गगनेजा, अंकित खेड़ा, अमित बेहड़, आशीष अनेजा, सुभाष डूमड़ा, बल्देव छाबड़ा, अशोक खेड़ा, सहित काफी संख्या में पुरुष व महिलायें श्रद्धालु शामिल थे।
शोभायात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220