प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अशोक छाबड़ा का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत -छाबड़ा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
फोटो विवरण-गदरपुर अनाज मंडी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अशोक छाबड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए व्यापारी।
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक छाबड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान छाबड़ा ने कहा वह व्यापारियों का किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त करेंगे और व्यापारियों की किसी प्रकार की समस्या हो उसे समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। बृहस्पतिवार को दर्जनों व्यापारी व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी के अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। यहां पर व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए अशोक छाबड़ा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष भुड्डी ने कहा अशोक छाबड़ा पूर्व में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश मंत्री पद पर आसीन थे। जिन्होंने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हमेशा आगे बढ़कर कार्य किया। इस मौके पर व्यापारियों ने अशोक छाबड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, पंजाबी महासभा अध्यक्ष कृष्णलाल सुधा, लेखराज नागपाल, कृष्ण लाल अनेजा, संजीव झाम, संजीव अरोड़ा, अशोक धीर, परविंदर बत्रा, राकेश गुम्बर, सक्षम ग्रोवर, राजकुमार ढींगरा सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।