15वीं बटालियन एन०डी०आर०एफ०, गदरपुर में उत्तरी सीमान्त मुख्यालय के अन्तर्गत द्वितीय अन्तर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत् समापन -13वीं वाहिनी ने 15वीं वाहिनी को 5-0 से पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। 15वीं वाहिनी रा०आ०मो०बल गदरपुर के वाहिनी मुख्यालय परिसर में दिनांक 16.09.2022 को श्री सुदेश कुमार दराल, कमाण्डेट 15वीं वाहिनी द्वारा सहकारी चीनी मिल कैंप परिसर के खेल मैदान में एन०डी०आर०एफ० की उत्तरी सीमान्त मुख्यालय के अन्तर्गत अन्तर वाहिनी फुटबाल प्रतियोगिता का विधिवत् समापन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 06 लीग मैच करवाये गये जिसमें 7वीं वाहिनी द्वारा 01 अंक, 13वीं वाहिनी द्वारा 06 अंक, 14वीं वाहिनी द्वारा 01 अंक एवं 15वीं वाहिनी द्वारा 04 अंक प्राप्त किया गया। तृतीय स्थान के लिए 7वीं एवं 14वीं वाहिनीयों के मध्य सम्पन्न हुए मैच में 14वीं वाहिनी 2-1 से विजयी रही। फाईनल प्रतियोगिता के लिए 13वीं एवं 15वीं वाहिनी के मध्य खेले गए मैच में 13वीं वाहिनी ने 15वीं वाहिनी को 5-0 से पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान- 15वीं वाहिनी एन०डी०आर०एफ० तथा तृतीय स्थान- 14वीं वाहिनी एन०डी०आर०एफ० ने प्राप्त किया। सर्वोच्च गोल कीपर कॉस्टेबल गौरव जोशी, 15वीं वाहिनी। सर्वाधिक गोल कॉस्टेबल चन्ना, 13वीं वाहिनी द्वारा 5 गोल। 15वीं वाहिनी के कमाडेण्ट, सुदेश कुमार द्वारा विजेता एवं रनर टीम को ट्रॉफी प्रदान कर प्रतियोगिता में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को पुरुकृत कर समस्त टीमों के खिलाडियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया और सभी को खेल के प्रति जागरूक करते हुए खेलो से होने वाले शारीरिक लाभ एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेलों के बारे में भी बताते हुए खेल के प्रति लगाव बनाने के लिए प्रेरित किया। जिसमें बोर्ड मेम्बर उप-कमाडेंट, श्री बिनू सामुवल एवं निरीक्षक (जी०डी०) पी० हॉकिप, 13वीं वाहिनी के साथ-साथ 15वीं वाहिनी के अधिकारी गण, डॉ0 शैलेश चैधरी, उप-सेनानी भुपेन्द्र कुमार, अमित कुमार पाठक, मनोज जोशी, प्रवीण कुमार ओझा सहित अधिनस्थ अधिकारी एवं रेस्कुअर्स भी शामिल रहें।