गदरपुर की हाईटेक मंडी कल समर्पित होगी क्षेत्रवासियों को -केन्द्रीय पर्यटक एवं राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट करेंगे धान की प्रथम आवक का शुभारम्भ, कई वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल
गदरपुर। गदरपुर की हाईटेक मंडी समिति गुरुवार को क्षेत्रवासियों को समर्पित होगी। मुख्य अतिथि के रुप में केन्द्रीय पर्यटक एवं राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट दोपहर करीब 11 बजे धान की प्रथम आवक का शुभारम्भ करेंगे। जानकारी देते हुए मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम में गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, उत्तराखंड मंडी बार्ड अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू, भाजपा प्रदेश महामंत्री खलेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद बलराज पासी, काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा विशेष रुप से शामिल होंगे। गुम्बर ने बताया कि नई मंडी में किसानों एवं आढ़ती व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिन आढ़तियों को दुकानें अभी एलाट नहीं हुई उन्हें भी शीघ्र एलाट करवाने का प्रयास किया जायेगा। वर्तमान में 80 दुकानें तैयार हो चुकी है। शेष 20 दुकानों को भी निर्माण कार्य चल रहा है जो शीघ्र ही पूरी हो जायेगी। सुभाष गुम्बर एवं मंडी समिति सचिव ने सभी किसानों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को समय से पहुंचने की अपील की है।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार (
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।