गदरपुर महाविद्यालय में मोटे अनाज की प्रदर्शनी आयोजित -प्रदर्शनी का शुभारम्भ उप मुख्य शिक्षाधिकारी ने फीता काटकर किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय श्रीअन्न वर्ष 2023 के अंतर्गत मोटे अनाज की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। राजकीय महाविद्यालय में मोटे अनाज की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप मुख्य शिक्षाधिकारी भास्करानंद पांडे ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम संयोजक इतिहास प्रवक्ता प्रभजोत कौर ने प्रदर्शनी में शामिल किए गए मंडवा, जौ, बाजरा, किनकी, कंगनी, मक्का आदि जैसे मोटे अनाजों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि उपमुख शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे ने महाविद्यालय में मोटे अनाज की प्रदर्शनी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो मोटे अनाज का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शर्मिला सक्सेना ने कहां मोटा अनाज पेट तो भरता ही है, साथ ही हमारे शरीर को पोषक तत्वों की पूर्ति भी करवाता है। इस मौके पर डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ अशोक कुमार, श्रीहरि प्रसाद, प्रमोद वर्मा, तनुजा परिहार, राकेश श्रीवास्तव, दलजीत सिंह, फिरदौस, मुस्कान आदि मौजूद थे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।