एकम सनातन भारत दल के अमित ढींगरा नगर अध्यक्ष बने
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। एकम सनातन भारत दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक दिनेशपुर मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरके महाजन ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष हरचरण सिंह चन्ना की अनुशंसा पर अमित ढींगरा को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अमित ढींगरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व जिला कार्यकारिणी द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा नगर में हिंदुओं को एकजुट किया जाएगा। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित ढींगरा को बधाई देते हुए पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरके महाजन ने बताया कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्य बनाएगंे। उन्होंने कहा नगर अध्यक्ष अमित ढींगरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता राजनीतिक सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में सफलता के नये आयाम स्थापित करेगी। संचालन अजय रावत ने किया। इस मौके पर इस मौके पर डॉ. आर के महाजन, हरचरण सिंह चन्ना, अमित ढींगरा, अमरीक सिंह, मुकेश फोगाट, राजकुमार नैय्यर, कुंवर सिंह बुक्सा, रंजीत सैनी, सियाराम सैनी, गोपाल कश्यप, अमित बत्रा, अजय रावत, अर्जुन रावत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220