गदरपुर आंकाक्षी विकास खंड में प्रधानमंत्री के संकल्प सप्ताह के शुभारम्भ का किया गया सीधा प्रसारण -क्षेत्रीय विधायक, जिलाधिकारी सहित काफी संख्या लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के तहत आंकाक्षी विकास खंड कार्यक्रम (एबीपी) के अन्तर्गत संकल्प सप्ताह (03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2023 तक) मनाये जाने हेतु लांच उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा नई दिल्ली में किया गया। जिसका प्रसारण (एबीपी) विकास खंड गदरपुर के सभागार में किया गया। प्रधानमंत्री के द्वारा नये भारत की नई तस्वीर विकसित भारत, समृद्व भारत की चर्चा की गयी व कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओ पर प्रकाश डाला गया । इसके अतिरिक्त विकास खण्ड की 12 ग्राम पंचायतो मेंकार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे जनप्रतिनिधियों व लोगों ने देखा। कार्यक्रम में विधायक अरविन्द पाण्डेय जिलाधिकारी उदयराज सिंह, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, मण्डल अध्यक्ष सुरेश खुराना, अनादि रंजन मंडल, अनिल जेटली , तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, सुभाषिनी, उपकार्यक्रम अधिकारी अमित मेहरा, बी० एम० एम० सखावत, राधा बठला, प्रधान सहायक आनंद सिंह बिष्ट, लेखाकार मदन सिंह सैनी, कनिष्ट अभियन्ता विश्वजीत, शिखर ओझा, सी०डी०पी०ओ०, बीना भण्डारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पाण्डेय ,चिकित्साधिकारी बी०पी०एम० रिजवान, हीरा सिंह बिष्ट रवीन्द्र उपाध्याय ,अब्दुल रहमान , गोविन्द सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार, रवीन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी, ग्राम प्रधान मनोज डेवराही, हिमांशु गोस्वामी, हेम गिरी, मुकेश राणा, मुकेश बाला व क्षेत्र पंचायत सदस्य कौशल विश्वास द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल भारत मध्यम, नई दिल्ली में प्रतिभाग किया गया।