आढ़़ती एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पंन -सतीश घीक बने चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष, राजेश बजाज महामंत्री, लेखराज भुड्डी कोषाध्यक्ष चुने गये
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। आढती एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सतीश घीक को सर्वसम्मति से चैथी बार अध्यक्ष चुना गया। जबकि राजेश बजाज महामंत्री लेखराज भुड्डी कोषाध्यक्ष सर्वमम्मति से चुने गये।
विस्तृत
गदरपुर। आढ़ती एसोसिएशन की बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर में अशोक हुडिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके उपरान्त आढती एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सर्वसम्मति से सतीश घीक को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। इसके उपरान्त कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश घीक ने बताया कि राजेश बजाज को महामंत्री लेखराज भुडडी कोषाध्यक्ष को बनाया गया। आढती एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश घीक ने कहा कि किसी भी आढती का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं हागा। किसानों को साथ लेकर चलेंगे और उनके हितों की रक्षा की जाएगी। इस मौके पर राजकुमार भुड्डी, विजय सुखीजा, टीकम खेड़ा, अनिल गगनेजा, विजय भुडडी, सतीश भुड्डी, अजय खेड़ा, सुभाष खुराना, आलोक शर्मा अमित कुमार, अनिल घीक, दर्शन लाल भुड्डी आदि व्यापारी मौजूद थे।