विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिकाध्यक्ष ने कई स्थानों पर किया वृक्षारोपण -भीषण गर्मी के चलते छबील लगाकर किया मीठे जल का वितरण
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नगरपालिका परिषद द्वारा कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। वहीं भीषण गर्मी के चलते कार्यालय के सामने छबील लगाकर मीठे जल का वितरण भी किया गया।
विस्तृत
रविवार को पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के नेतृत्व में नगर स्थित उत्तरायणी पार्क, शिव मंदिर पार्क एवं ब्लाक कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरान्त मुख्य मार्ग नगरपालिका कार्यालय के सामने छबील लगाकर मीठे जल का वितरण भी किया गया। वहीं पाॅलीथीन पर पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु कपड़े के थैलों का वितरण करते हुए प्रचार प्रसार किया गया। नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई करायी गयी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना, ब्राॅण्ड अम्बेस्डर पंकज सेतिया, सभासदों में राहित सुदामा, सतीश मिढ्ढा, सभासद प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार, रवि कुमार, तारिक उल्ला खाॅ, शिव प्रसाद गुप्ता, विजेन्द्र कुमार, सीताराम, मुकेश कुमार, जयपाल शर्मा, दिनेश जोशी, अरुण कुमार, तौफिक, राजेन्द्र कुमार, राहुल, नन्हे, विक्रम, सुनील कुमार, रमेश, हरपाल, एनडी तिवारी, सूरज, रोहित आदि मौजूद थे।