धार्मिक-भगवान भोले नाथ बैल पर चढ़कर दूल्हा बनकर आते है -श्री अद्धैत स्वरुप अनंत आश्रम में नौवें श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का चौथा दिन
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्री अद्धैत स्वरुप अनंत आश्रम में नौवें श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन भगवान शिव पार्वती के विवाह की सम्पूर्ण कथा प्रवचन किया गया। इस दौरान कुरुक्षेत्र से पधारे संत त्यागपुरी जी महाराज ने कहा कि भगवान भोले नाथ बैल पर चढ़कर बारात लेकर आते है साथ में भूत पषात, नर मंडो की माला पहनकर नाचते गाते है। भगवान शिव स्वयं भी पूरे शरीर पर भस्म लगाकर दूल्हा बनकर आते है। भगवान श्री भोलेनाथ का भयंकर रुप देखकर सखी व सहेलिया माॅ पार्वती को शिकायत करती है। तब माॅं पार्वती अपनी सखी-सहेलियों को समझाती है कि पूरे संसार में शिव से सुन्दर कोई नहीं है। श्रीमद् भागवत कथा के सुन्दर प्रवचनों एवं भजनों ने भक्तांे को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर संत ध्यानपुरी, संत व्यासपुरी द्वारा भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर अशोक बजाज, दर्शन ठुकराल, राजेश मिगलानी, सुशील बजाज, हंसराज ग्रोवर, वेदप्रकाश ठुकराल, दपर्ण ठुकराल, रिया बजाज, राखी, ममता ठुकराल, सीमा ठुकराल, नेहा, सुनीता, रमाकान्त, नीलम रानी, संगीता दुआ, सोनिया गुम्बर, बीना गण्डा, मनी बजाज, रर्चिता गाबा, अजय ग्रोवर, ममता ग्रोवर, सन्नी गाबा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220