व्यापार मंडल ने किया धमाका -दीपावली के पावन पर्व पर व्यापार मंडल की अनूठी पहल, ऑफ लाइन खरीदारी करो, और पाओ ढेरों इनाम
(व्यापार मंडल न्यूज)
गदरपुर। व्यापार मंडल का यह प्रयास स्थानीय व्यापारी से खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों ने की इनामों की बौछार की है। समस्त सम्मानित व्यपारियों एवं देवतुल्य ग्राहक को धनतेरस, दीपावली, एवं भैया दूज की शुभकामनाएं साथ ही आपसे निवेदन है। गदरपुर के किसी भी सम्मानित व्यापारी बंधु से कोई भी ग्राहक 500 रुपये से अधिक की खरीदारी करता है और वह उस दुकानदार के साथ सामान सहित एक सेल्फी या समान का बिल/रसीद व्यापार मंडल के द्वारा दिए गये मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप करते हैं। जिसका लक्की ड्रा 19 नवंबर शाम 5 बजे लाइव किया जाएगा। जिसमें ग्राहकों को मिलेंगे ढेरों इनाम यह योजना आज यानी 11 नवंबर एवं कल यानी 12 नवंबर तक की खरीदारी का बिल/रसीद/सेल्फी 16 नवंबर 2023 रात 12 बजे तक भेज कर अपना आवेदन कर सकते हैं। समस्त सम्मानित व्यापारियों से भी अनुरोध है इसमें योजना में व्यापार मंडल को सहयोग करें। लोकल व्यापारी आपके सुख दुख का साथी आये हम इनके साथ खुशियां मनाएं। निवेदक-प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा व्यापार मंडल गदरपुर। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- अध्यक्ष-दीपक बेहड़ मो. 7017650001, महामंत्री-संदीप चावला, मो. 9319392000, कोषाध्यक्ष-राहुल अनेजा 9756361616
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220