राष्ट्रीय बालिका दिवस में राजरानी इंटर कॉलेज ने विभिन्न बालिकाओं को किया सम्मानित
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजरानी इंटर कॉलेज गदरपुर के प्रबंधक एवं मिष्ठान संघ के अध्यक्ष के संयुक्त निर्देश में विभिन्न क्षेत्र के अग्रणी स्कूल की एवं अन्य क्षेत्र की ख्याति प्राप्त गदरपुर की बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित किया गया। दुनिया भर में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने स्वास्थ्य शिक्षा करियर के मार्गदर्शित करने हेतु राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नारी शक्ति के रूप में प्रख्यात प्राप्त कर दिनांक 24 जनवरी 2008 से राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर इन बालिकाओं एवं महिलाओं को आयुषी शर्मा, किरण गाबा, तृप्ति अरोड़ा, राशि टम्टा, कुसुम रावत सीटू कंबोज, तनिष्का चावल व अन्य को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा केवल गुंबर, राकेश कुमार अनिल कुंबले, पंकज कांडपाल एवं अन्य अध्यापकिये उपस्थित थी।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220