गदरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली पथ संचलन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
संक्षिप्त
गदरपुर। विक्रमी संवत 2081 के आगमन और हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गदरपुर शाखा ने नगर में पथ संचलन किया। सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर से आरंभ हुआ पद संचलन शिशु मंदिर रोड से मुख्य मार्ग, अनाज मंडी पंजाबी कॉलोनी, गूलरभोज रोड एवं सकैनिया मोड होते हुए शिशु मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। पद संचलन का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विस्तृत
गदरपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता स्नेह पाल सिंह केन्द्रीय सहमंत्री विश्व हिन्दु परिषद ने संघ की रूपरेखा और कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ देश देश और धर्म की रक्षा के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को जागृत होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा संघ से जुड़े प्रत्येक स्वयंसेवक को देश के अंदरूनी और बाहरी शत्रुओं से डटकर सामना करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। पद संचलन का नेतृत्व रामप्रसाद ध्यानी, नगर संचालक नगर कार्यवाह जीवन जोशी एवं नगर संचालक दीपक सुधा, नगर कार्यवाह राजकुमार सुखीजा द्वारा संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह ने की। पद संचलन में क्षेत्रीय विघायक अरविन्द पांडेय, गुंजन सुखीजा, अ्रशोेक हुड़िया, राकेश भुड्डी, मनोज रघुवंशी, विनोद चुघ, अजय आहूजा, सोनू पोपली, जितिन, अनिल जेठली, नन्द किशोर, सुरेश खुराना, विनोद फौगाट, प्रभाजोत खेड़ा, पंकज सेतिया, अभिषेक गुम्बर, योगेन्द्र शर्मा, ऋषि भुसरी, प्रमोद बजाज, कमलेंद्र सेमवाल, राजकुमार भुड्डी, राजीव पपनेजा, राजेश गुम्बर मिन्नी, चंकित हुडिया,,अजय छाबड़ा, सुरजीत सिंह सोनू, कपिल गण्डा,, हनुमत भुड्डी, ,धीरज पंत, बचन सिंह, अभिषेक वर्मा, रोहित कलड़ा आदि स्वयं सेवक मौजूद थे। यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मी साथ चल रहे थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220