मौर्य एकेडमी के दीपक ने सशस्त्र सीमा बल का फिजिकल किया पास
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नगर क्षेत्र में सेना और पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा संचालित मौर्य एकेडमी इस क्षेत्र में सेना और पुलिस भर्ती में सर्वाधिक रिजल्ट देने वाली ऐसी एकेडमी है जहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राएंसेना, पुलिस, अर्धसैनिक बल एवं विभिन्न सरकारी नौकरियों और खेल के क्षेत्र मे चयनित होकर इस क्षेत्र का और अपना नाम रोशन कर रहे है एकेडमी के दीपक पुत्र रमेश, निवासी कुलवंत नगर (गदरपुरा), उधम सिंह नगर, उत्तराखंड द्वारा सशस्त्र सीमा बल में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) की भर्ती का फिजिकल पास किया है। सशस्त्र सीमा बल का फिजिकल पास करने पर दीपक को मौर्य एकेडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार, सचिव अनुज कुमार और अरविंद कुमार एवं समस्त स्टाफ और एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने इनको शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।