प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैः लाडी -गदरपुर में किसान कांग्रेस व ब्लाॅक, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी किया गया विस्तार
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। किसान कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सक्रिय व ऊर्जावान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गये। कंबोज धर्मशाला में किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी की मौजूदगी में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष नवदीप कंग ने किसान कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर देव सिंह एवं गदरपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर जगदीप सिंह के नाम की घोषणा की। जबकि हरेंद्र सिंह लाडी ने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद पर गुरबाज सिंह विर्क, कुमाऊं संगठन सचिव पद पर टेकचंद कंबोज, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर त्रिनाथ विश्वास एवं प्रदेश महामंत्री पद पर विजय भुड्डी के नाम की घोषणा के उपरांत नियुक्ति पत्र सौंपे। हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता, युवा, किसान और व्यापारी बुरी तरह परेशान है। प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। किसान कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश में पुनः अपनी मजबूत पकड़ कायम करेगी। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन की रीति और नीतियों पर चलकर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। संचालन मन्नू चैधरी ने किया। इस दौरान चंदन सिंह नयाल, श्याम सिंह देउपा, कुंवर सिंह, टीकम खेड़ा, बलबीर सिंह थिंड, शोबी सिंह, प्रेम सिंह, गुरदीप सिंह आदि मौजूद थे