अरविन्द पांडेय गदरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी -उत्तराखंड भाजपा ने 59 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, खटीमा से सीएम धामी,
उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गदरपुर विधानसभा से कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय को पुनः मैदान में उतारा गया है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी है।
देहरादून (संवाद-सूत्र) उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व ने पहली सूची में 59 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। वहंी गदरपुर विधानसभा से कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय को पुनः मैदान में उतारा गया है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे गए दावेदारों के पैनल पर चर्चा की गई थी, जिनमें ज्यादातर सीटों पर सहमति बनी। हरिद्वार से मदन कौशिक, पुरोला से दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, गंगोत्री से सुरेश चैहान, बदरीनाथ से महेंद्र भट्ट, थराली, भोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चैधरी, घनसाली से शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, प्रतापनगर विजय पंवार, धनोल्टी-प्रीतम सिंह पंवार, चकराता -रामशरण-नौटियाल, विकासनगर-मुन्ना सिंह चैहान, सहसपुर-सहदेव, पुंडीर, धर्मपुर-विनोद, चमोली, रायपुर-उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड-खजानदास, देहरादून कैंट-सविता कपूर, मसूरी -गणेश जोशी, ऋषिकेश-प्रेमचंद अग्रवाल, भेल रानीपुर-आदेश चैहान, ज्वालापुर-आदेश चैहान, भगवानपुर मास्ट-सत्यपाल, रुड़की-प्रदीप बत्रा, खानपुर-कुंवरानी देव्यानी, मंगलौर-दिनेश पंवार, लक्सर-संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण-स्वामी यतीस्वरानंद, यमकेश्वर -रेणूबिष्ट, पौड़ी-राजकुमार कोली, श्रीनगर-धनसिंह रावत, चैबट्टाखाल-सतपाल महाराज, लैंसडौन-दिलीप सिंह रावत, धारचूला-धन सिंह धामी, डीडीहाट-बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़-चंद्रा पंत, गंगोलीहाट-फकीर राम, कपकोट-सुरेश गढ़िया, बागेश्वर चंदनराम दास, द्वाराहाट अनिल शाही, सल्ट महेश जीना, सोमेश्वर-रेखा आर्य, अल्मोड़ा-कैलाश शमार्, लोहाघाट-पूरण सिंह फर्त्याल, चंपावत-कैलाश गहतोड़ी, भीमताल-राम सिंह कैड़ा, नैनीताल-सरिता आर्य, कालाढूंगी-बंशीधर भगत, रामनगर-दीवान सिंह बिष्ट, जसपुर-शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर-त्रिलोक सिंह चीमा, बाजपुर-राजेश कुमार, गदरपुर अरविंद पांडेय, किच्छा-राजेश शुक्ला, सितारगंज-सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता-प्रेम सिंह राणा को टिकट दिया गया है।