नगरपालिका परिषद द्वारा भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित -विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर लोगों को दी जानकारी
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा पुलिस स्टेशन के निकट पार्किंग में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार की विभिन्न संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु स्टाल लगाये गये। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, एसडीएम गौरव पांडेय एवं अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जिला उद्योग विभाग विद्युत विभाग, पूर्ति निरीक्षक, जल संस्थान, बाल विकास परियोजना विभाग, आयुषमान कार्ड, स्वयं सहायता समूह एंव स्वच्छता सम्बन्धित स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं का जनमानस को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी दी गयी। नगर निकाय संचालित योजना में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत भवन पूर्ण होने पर 50 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय बनाने वाले 45 लाभार्थियों, 03 स्वयं सहायता समूह 10 स्ट्रीट बैण्डर्स पी०एम०स्व निधि के अन्तर्गत, स्वतः रोजगार योजना के अन्तर्गत 02 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश खुराना, भाजपा जिला मंत्री चंकित हुडिया, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज सेतिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी, पूर्व सभासद परमजीत सिंह पम्मा, मनोज गुम्बर, सतीश मिढडा, वृजेश कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक हुड़िया, निकाय कर्मियों में ंविजेन्द्र कुमार, मुकेश भण्डारी, मुकेश कुमार, दीपेश जोशी, तौफिक, अरूण, राजकुमार, राहुल उदेश, नन्हें राजू आदि उपस्थित थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220