मामला-वाहन दुर्घटना से हुई व्यापारी की मौत -पुलिस द्वारा दुर्घटना करने वाले वाहन का पता न लगाने से भड़के व्यापारी, थाने में दिया धरना, -एएसपी एवं एसएसपी के एक दिन के आश्वासन पर धरना समाप्त किया
गदरपुर। मार्ग दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हुए व्यापारी संजीव कुमार नारंग उर्फ बादल का इलाज के चलते बुधवार को तड़के निधन हो गया। दुर्घटना के चार दिन बाद तक पुलिस द्वारा फरार वाहन का पता न लगाये जाने पर व्यापारी भड़क उठे और सभासद मनोज गूम्बर नेतृत्व में थाने में व्यापारियों ने धरना दिया। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा पहुंची और उन्होंने व्यापारियों से वार्ता की लेकिन व्यापारियों ने कहा कि दुर्घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस वाहन का पता नहीं लगा पायी है। इस दुर्घटना से व्यापारी की मौत हो गयी है। व्यापारियों ने कहा कि जब तक वाहन का पता नहीं लगेगा तब तक व्यापारी धरने पर बैठे रहेंगें। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ द्वारा उच्चाधिकारियों कसे अवगत करवाया गया। इसके बाद एसएसपी काशीपुर द्वारा फोन से वार्ता की गयी और कहा गया कि इस मामले में पुलिस टीम वाहन का पता लगाने में लगी हुई है।वहीं बाद में एसएसपी की फोन से हुई वार्ता जिसमें एक दिन का समय दिये जाने को कहा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि यदि कल तक वाहन का पता नहीं लगा तो व्यापारी बाजार बंद कर थाने पर धरना देने को विवश होंगे। एएसपी व एएसपी एवं एसएसपी के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेन्द्र पाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवीश गूम्बर, कृष्ण लाल सुधा, संतोष गुप्ता, संजीव अरोरा, शैलेन्द्र शर्मा, मनोज रघुवंशी, निपुर्ण गगनेजा, राजेश बाबा, पायल बजाज, ममता वर्मा, गोलू कालड़ा, अमन नारंग, नितिन छाबड़ा सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।