कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के रूप में मनाई जाती है
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार गदरपुर में कार्तिक मास की कथा के अंतिम दिवस की कथा करते हुए कथावाचक पंडित विजय कुमार शास्त्री जी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर दान, हवन तथा जप करने वाले को अक्षय फल प्राप्त होता है। आज बहुत ही पुण्यकारी दिवस है। देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान तथा गुरु नानक जयंती, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने इस दिन दीपावली मनाई थी। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के रूप में मनाई जाती है, कार्तिक महातम के समापन पर पंडित विजय कुमार शास्त्री जी ने सनातन धर्म को मानने वाले सभी भक्तों के कल्याण, दीर्घायु, सुख एवं संपत्ति की मंगल कामना की। आज की प्रभात फेरी तीन परिवारों के निवास योगेंद्र चैधरी एवं श्रीमती अंजलि चैधरी, भगवान दास एवं श्रीमती आशा देवी, गुलशन भुड्डी एवं श्रीमती नीलम भुड्डी पर गयी। मन्दिर में प्रसाद की सेवा अशोक कुमार सुधा एवं अनिल कुमार सुधा जी के परिवार द्वारा दी गई। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220