हम नहीं सुधरेंगे, प्रतिबंध के बावजूद नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से हो रहा है प्रयोग -पालिका प्रशासन के छापा अभियान का कोई असर नहीं हुआ
ईओ के बयान की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। एक जुलाई शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के कुछ आइटम पर प्रतिबंध लगने के बावजूद कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिये। नगर में पालिका प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान में जबकि पहले दिन छह दुकानदारों का चालान कर 5200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विस्तृत
गदरपुर। यहां बता दें कि देशभर में शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के कुछ आइटम पर प्रतिबंध लगने के बावजूद कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिये। प्रतिबंध के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। नगर में जबकि पालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार को छापा अभियान चलाया गया था छापे अभियान में छह लोगों का चालान भी किये गये और करीब 5200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। , लेकिन अब भी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। एक जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के साथ ही इनके उत्पादन, वितरण, निर्माण और बिक्री को बंद करने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि प्रतिबंध लगने के बावजूद बाजारों, सड़कों, सब्जी एवं फल की ठेलियों, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर कुछ लोग इसका प्रयोग करते हुए नजर आये। वहीं पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी का कहना था कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद होने को लेकर शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से यह अभियान जारी रहेगा।
गदरपुर में अभी भी कई गोदामों में है कई कुन्तल प्रतिबंध सिंगल यूजर प्लास्टिक
गदरपुर। पालिका प्रशासन चाहे कितने ही छापे अभियान चला ले लेकिन प्लास्टिक के थोक विक्रेताओं के अभी भी गोदाम भरे हुए है। वह अपने नुकसान न होने की वजह से चुपचाप तरीके से बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूजर प्लास्टिक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। जब तक प्रशासन सख्ती के साथ गोदामों पर छापे की कार्यवाही नही करेगा तब तक प्रतिबंधित सिंगल यूजर प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना आसान नहीं होगा।
ईओ के बयान की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-