गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चीनी मिल के बीआरएस प्राप्त कर्मचारियों को बकाया एरियर भुगतान के चैक बांटे -निरक्षित गौ की रक्षा लिए उत्तराखंड के लिए 82 करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की, 47 गौ-शालाओं का होगा निर्माण
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। गन्ना कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किसान सहकारी चीनी मिल के बीआरएस प्राप्त 57 कर्मचारियों के बकाया एरियर भुगतान के करीब 1.44 करोड़ रुपये के चैक का वितरण किये गये। गुरुवार को आवास विकास स्थित एक बारात घर में गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के नगर में प्रथम आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। गन्ना मंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गयां। यहां बता दें कि किसान सहकारी चीनी मिल के बीआरएस प्राप्त कर्मचारियों द्वारा एरियर भुगतान की काफी लम्बे अर्से से मांग की जा रही थी। जबकि हाईकोट द्वारा तीन माह पूर्व कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय भी दिया जा चुका है। लेकिन सरकार द्वारा इसका भुगतान नही किया जा रहा था। इस संबंध में दो अक्टूबर को भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में बीआरएस कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडी गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके आवास देहरादून मिला था। उनके द्वारा भुगतान का शीघ्र आश्वासन दिया गया। इसी के चलते गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत गन्ना मंत्री द्वारा 57 कर्मचारियों को करीब 1.44 करोड़ रुपये के एरियर भुगतान के चैक दिये गये। इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की यह समस्या काफी वर्षों से चली आ रही थी। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री से अवगत कराया गया तो उनके प्रयास से कर्मचारियों का रुके हुए एरियर का भुगतान के चैक कर्मचारियों को दिये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्यो की कमी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ रक्षा के लिए निरक्षित गौ के लिए 82 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये है। जिससे उत्तराखंड 47 गौ-शालाओं को निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चीनी मिल चलने से पूर्व ही किसानो के गन्ना भुगतान कर दिया गया है। इससे पूर्व भाजपा विधायक अरविन्द पांडेय द्वारा अपने क्षेत्र में किये गये विकास के बारे में विस्तृत से जानकारी देते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने दी है। वहीं भाजपा जिलाध्यख गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कई विकास कार्य हुए है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लोगों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा विधायक अरविन्द पांडेय, कृषि मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, तिलकराज गंभीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, अशोक हुड़िया, अभिषेक वर्मा, नरेश हुड़िया, राजेश गुम्बर मिन्नी, अनिल जेठली, परमजीत सिंह पममा, अनादि मंडी, भोला शर्मा, मथुरेश बाजपेयी, आत्मजीत सिंह, राजकुमार अरोड़ा, कपिल शर्मा, त्रिलोक सिंधी, कपिल शर्मा, कैलाश कोठारी, मदन लाल, कृष्ण लाल कोचर, सुभाष कोचर, अरविन्द धवन, पुष्पा, कीर्ति तिवारी, अशोक चर्तुवेदी, सतीश दूबे, मित्रेश बाजपेयी आ िशामिल थे।
पत्रकारों का सम्मान करना तो दूर बैठने की व्यवस्था तक नही
गदरपुर। कहने को तो कहा जाता है कि पत्रकार लोकतन्त्र का चैथा स्तम्भ है लेकिन भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुछ वरिष्ठ पत्रकारों की आयोजकों द्वारा अनदेखी की गयी कुछ को सूचना दी गयी। जिनको सूचना दी गयी वह वहां पहुंचे तो उनका सम्मान करना तो दूर उनके बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गयी। जो कुर्सियां लगायी गयी थी उस पर अन्य लोगों ने कब्जा कर ररखा था जब वहां पहुंचे पत्रकारों ने जब असम्मान महसूस किया और जाने लगे तब कुछ आयोजकों ने नाराज पत्रकारों को रोककर कुर्सियां लगाई और उन्हें बैठाया गया। इससे पत्रकारों में काफी रोष भी नजर आया।
गदरपुर चीनी मिल सिडकृल को बेची गयी
गदरपुर। गन्ना मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे चीनी मिल कर्मियों द्वारा बताया गया कि चीनी मिल को करीब 147 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। जिसमें भूमि की कीमत करीब 112 करोड़ बतायी जा रही है तथा चीनी मिल का स्क्रेप करीब 35 करोड़ में बेचा बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मिल बेचे जाने की चर्चा जोरों पर रही।