भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर-टू-डोर सम्पर्क किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। ग्राम सभा रोशनपुर के ग्राम फतेहगंज में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा द्वारा संचालित “शक्ति पथ सभा”कार्यक्रम में उपस्थित रहने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान के निमित्त चुनाव प्रचार कर नैनीताल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में जाकर भाजपा के पत्रको का वितरण किया एवं भाजपा सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों को जनता को बताते हुए आगामी 19 अप्रैल को नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के हित में मतदान करने का निवेदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए एक त्यौहार की तरह है जिसमें सभी सम्मानित जनता की सहभागिता आवश्यक है तथा 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो ऐसा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य है”। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेश हुड़िया, दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष सतीश चुघ, राजेंद्र पोपली, सतीश पोपली, ग्राम प्रधान लाखन सिंह, ग्राम प्रधान सर्वेश सैनी, गंगाराम सिंह, सेवाराम सिंह, महेश प्रसाद, भूपेंद्र आर्य,नारायण सिंह, श्याम सिंह, कुणाल रस्तोगी, श्याम सिंह, अरुण सिंह, हितेश पोपली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220