छप्पन भोग लगा कर मनाया बाला जी महाराज का जन्मोत्सव
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपर। नगर के वार्ड नंबर 7 स्थित बड़े पंडित श्री जनार्दन द्विवेदी जी के निवास स्थान पर श्री बाला जी मंडल के तत्वधान एव श्री बाला जी मंडल महन्त जितेंद्र दुबे जी के पावन सानिध्य में श्री बाला जी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। श्री बाला जी जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा का छप्पन भोग लगाया गया। श्री बाला जी मंडल के प्रमुख सेवादार सागर ठक्कर द्वारा गणेश वंदना प्रेतराज स्तुति कर दरबार का शुभारम्भ किया।ततपश्चात बाला जी मंडल के बालाजी प्रेमियों द्वारा सुंदर भजन गुणगान किया।अर्धरात्रि श्री बाला जी मण्डल महन्त जितेंद्र दुबे जी के दरबार मे पहुचते ही बाला जी मण्डल के प्रधान सेवादार व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र चावला सहित मण्डल के प्रमुख सेवादार विनोद छाबड़ा,अन्नू झाम, विशाल कम्बोज, विनोद वर्मा,सागर ठक्कर द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व बाबा का सरोपा पहनाकर महन्त श्री का स्वागत किया। श्री बाला जी मण्डल के महंत जितेंद्र दुबे द्वारा बाला जी भजनों व श्याम भजनों का सुंदर गुणगान किया।बाबा के भजनों पर भक्तों ने झूमते नाचते हुए बाबा का जन्मोत्सव मनाया।वही सैकड़ो भक्तों ने बाबा के दरबार मे पहुँचकर माथा टेका ओर बाबा के जन्मोत्सव की सभी बाबा भक्तों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विशाल दुबे,राकेश चावला,शिवा तिवारी, कृष्णा दुबे, गौरव बत्रा, राहुल कक्कड़, सुरेन्द्र अरोरा, नीरज अग्रवाल,रोहित कम्बोज,सन्नी परूथी, गोल्डी गाबा,रोहित सुदामा, लल्लन दुबे,सन्टी कालड़ा,जवाहर,वरुण मिश्रा, मन्नू चांन्ना,संजीव,वीरेंद्र शर्मा,मन्नू सुखीजा, उमंग अग्रवाल,अमित सुखीजा,विनोद कन्नौजिया,संदीप गुम्बर,अमन पसरीचा विपिन,रजत गाबा, मीनाक्षी दुबे, योगिता दुबे, संज्ञा तिवारी,पूनम वर्मा,सीमा चावला, रितिका चावला,कमलेश चावला,शमा कालड़ा, विना चावला,रिमझिम दुबे सहित सैकड़ों बाबा प्रेमी मौजूद रहे।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-