श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी द्वारा धूमधाम के साथ निकाली श्रीराम की बारात -नगर में जगह-जगह किया गया जोरदार स्वागत, जमकर की गयी आतिशबाजी
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वाधान में धूमधाम से मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम की बारात निकाली गयी। जिसका नगर में जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। बारात में जमकर की गयी आतिशबाजी।
विस्तृत
गदरपुर। श्री शिव मंदिर से रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार गुम्बर के नेतृत्व में निकाली गयी श्रीराम बारात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से प्रारम्भ हुई जो सकैनिया रोड, मुख्य बाजार, अनाज मंडी से बाईपास गूलरभोज रोड से होते हुए श्री शिव मंदिर रामलीला मंच पर पहुंची। श्री राम की बारात का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। बारात में सबसे आगे घोड़ों पर सवार गणमान्य लोग चल रहे थे। उसके पीछे बैण्ड मनमोहक धार्मिक घुन बजा रहा था। इसके बाद बग्गियों में श्री दशरथ महाराज, श्रीराम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन व महार्षि विशिष्ठ, विश्वामित्र विराजमान थे। इस दौरान बारात में जमकर आतिशबाजी भी की जा रही थी। बारात देर सायं तक नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुंचकर सम्पंन हुई। इस मौके श्री शिव मंदिर अध्यक्ष जयकिशन अरोरा, वेद भगत, एडवोकेट राजेंद्र कुमार बेहड़, पंकज सेतिया, संतोष गुप्ता, संदीप बत्रा, राम अवतार गुप्ता, रविन्द्र चावला, परवीन भगत, संदीप बत्रा, नमिक्की भगत, रिंकू शर्मा आदि मौजूद थे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।