77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले हरिद्वार पुलिस अधिकारी गण एवं कर्माचारी किए गए सम्मानित हरिद्वार पुलिस अधीक्षक क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया
राजेश पसरीचा
देहरादून। पुलिस मुख्यालय में आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया व तिरंगा को सलामी दी गई। वही इस मौके पर हरिद्वार के 11 पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक देकर अलंकृत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा जनपद हरिद्वार में बतौर पुलिस अधीक्षक क्राइमध् ट्रैफिक श्रीमती रेखा यादव व कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह चैहान द्वारा विशिष्ट कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्राप्त किया गया। बेहतर सेवाएं व वशिष्ठ कार्य करने पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा निरीक्षक मनोज नैनवाल व उप निरीक्षक मनोहर भंडारी सहित 09 पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं गर्व के इस क्षण पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी पदक विजेता पुलिस कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में इसी प्रकार से बेहतर सेवाएं प्रदान कर पुलिस का गौरव बढ़ाने की भी आशा जताई। सम्मानित हुए सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गणों ने माननीय मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक शर्मा अशोक कुमार का आभार प्रकट किया। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वालों में हरिद्वार के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान प्राप्त करने वालों में निरीक्षक मनोज नैनवाल, उप निरीक्षक मनोहर भंडारी, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, हेड कांस्टेबल गौतम सिंह, महिला हेड कांस्टेबल शर्मिला बिष्ट, कांस्टेबल निर्मल सिंह, कांस्टेबल सतीश नौटियाल, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह रहे।