पुलिस टीम ने तीन वारंटी किये गिरफ्तार
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में वारंटियों वांछितों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वर्तमान में प्रचलित अभियान के दौरान थानाध्यक्ष के निर्देशन मे वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। टीम द्वारा वारंटी अभिषेक पुत्र कृपाशंकर निवासी सुभाष नगर बकैनिया गदरपुर पर 1/20 धारा 147, 323 ,452 ,506 आईपीसी, कृपाशंकर पुत्र नागेश्वर निवासी ग्राम सुभाष नगर बकैनिया गदरपुर पर 1/20 धारा 147 ,323 ,452 ,506 आईपीसी, सुमन सिंह पत्नी राकेश निवासी सुभाष नगर बकैनिया गदरपुर अंतर्गत धारा 323, 504, 506, 352, 427 आईपीसी का मामला दर्ज था जो फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक गिरीश चंद्र पंत चौकी प्रभारी सकैनिया, उप निरीक्षक कुसुम रावत, बलवन्त सिंह, दर्शन, उमेश जोशी शामिल थे।