पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने आपदा प्रभावित ग्राम रजपुरा नंबर एक किया दौरा, खाद्यान्न सामग्री भी बांटी -कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार आयी तो गरीबों की जमीने पक्की होगी
राजनीति
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत ने आसमानी आफत के तौर पर बरसी आपदा से प्रभावित ग्राम रजपुरा नंबर एक का दौरा किया। इस दौरान आपदा से प्रभावित लोगों को खाद्यान्य भी वितरित किया और उनकी हालचाल भी जाना। विगत दिनों बरसात से आयी आपदा से कई लोग बेघर हो गये। इसी के तहत ग्राम रजपुरा नंबर एक स्थित कालोनी में करीब 50 से अधिक गरीब परिवार इससे प्रभावित हुए। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ग्रामवासियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की और उनका हालचाल भी जाना। कालोनी निवासियों कहा कि बरसात से उनका काफी नुकसान हुआ है और घर काफी नीचे है और पानी की निकासी न होने के कारण पानी भर जाता है। उन्होंने कालोनी में पानी निकासी करवाये जाने की मांग की। इस दौरा रावत ने कहा कि उत्तराखउं में यदि कांग्रेस की सरकार आयी तो सभी कालोनी वासियों की भूमि को पक्का किया जायेगा और पानी की समस्या का भी समाधान होगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, उत्तराखंड प्रदेश मीडिया कोटिनेटर प्रीत ग्रोवर, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्षा रीना कपूर, कांग्रेस नगर, प्रदेश प्रवक्ता वरुण कपूर, पीसी अध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सि़द्धार्थ भुसरी, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ग्राम प्रधान संध अध्यक्ष गुलविन्दर सिंह, शादाब पाशा, गुरबाज सिंह, इन्द्रपाल सिंह, विश्वनाथ, ममता हालदार, सतजीत सिंह गुलाटी, सराफत अली मंसूरी, मोहित सिंह, किशन कम्बोज, किशोर सामंत, मौ. रफी, मंगत बत्रा, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के साथ वाहनों की संख्या काफी होने के कारण सकैनिया रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। वहीं रावत के साथ उमड़ी भीड़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया।