भारत विकास परिषद गदरपुर के रविन्द्र बजाज सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुने गये
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के 2024-25 के हुए चुनाव में रविन्द्र बजाज अध्यक्ष, प्रमोद बजाज सचिव व डा. विनीत अरोरा कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुने गये। भारत विकास परिषद का चुनाव बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर में चुनाव अधिकारी पारुल गुप्ता (प्रांतीय संयोजिका संस्कार) की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें रविन्द्र बजाज अध्यक्ष, प्रमोद बजाज सचिव एवं डाॅ. विनीत अरोरा कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुने गये। इस मौके पर प्रांतीय प्रकल्प संयोजक दीपक सुधा, विनोद चुघ, निवर्तमान शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रमोद गगनेजा, संजीव अनेजा, वरिष्ठ सदस्य अशोक भुड्ड़ी, राजकुमार भुड्ड़ी, राकेश भुड्ड़ी, गौरव मदान, सुनील भुसरी, वरिष्ठ सदस्य डीके बाजपेयी, डॉ. सोनू विश्वास, रमन छाबड़ा, प्रवीन गिल्होत्रा, राकेश चावला आदि मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220