गदरपुर में भी कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
फोटो विवरण- प्रदेश सरकार का पुतला फूंकतेे कांग्रेस कार्यकर्ता।
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। बाजपुर में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नासिर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को मुख्य बाजार में एकत्र हुए। यहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिह, सुरेशी शर्मा, सुभाष बेहड़, भीम ठुकराल, शैलेंद्र शर्मा, अजय गाबा, राजेश बाबा, टीकम खेड़ा, शाकिर अली, अजय गाबा, उमर, शादाब, पायल बजाज, अजय कुमार, प्रेम शर्मा, दीपक शर्मा, दानिश अली, रामविलास, नीरज शर्मा, मदन सिंह, इरफान अली, जकी उल्ला खान, इमरान अली, यामीन, पायल, ममता, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।