गदरपुर प्रेस क्लब ने थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी को दी भावभींनी विदाई
फोटो परिचयः थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी को स्मृति चिन्ह प्रदान करते प्रेस क्लब सदस्य।
विदाई समारोह
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। रुद्रपुर स्थानान्तरित हुए थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी को गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा भावभींनी विदाई दी गयी। इस दौरान थानाध्यक्ष कापड़ी ने कहा कि उनके कार्यकाल में मीडिया का काफी सहयोग मिला और बड़ी घटनाओं का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की।
शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा के नेतृत्व में पत्रकार एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने स्थानान्तरित हुए थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी को भावभींनी विदाई देते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष अरोरा ने कहा कि इनके कार्यकाल में मीडिया को भी समाचार संकलन में काफी सहयोग दिया गया। इस मौके पर अमरजीत सिंह, जसपाल डोगरा, सतीश बत्रा, महेन्द्र सिंह, संजीव झाम, देवेन्द्र सिंह, मो. उमर, मो. रिजवान, देव सिंह, मुकेश पाल, अशोक कुमार छाबड़ा, राकेश गूम्बर, सुरेन्द्र चावला आदि मौजूद थे।