गदरपुर में मेरी माटी मेरा देश के तहत निकली गई कलश यात्रा -केन्द्रीय पर्यटक एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हरी झण्डी दिखाकर किया रैली का शुभारम्भ
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गूलरभोज रोड गदरपुर से पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया। कलश यात्रा में विकास खण्ड गदरपुर की 52 ग्राम पंचायतों से पंच प्रण लेकर एकत्र की गयी मिट्टी से सजे हुए कलशों को लेकर रैली के रूप में विकास खण्ड कार्यालय गदरपुर लाया गया। समस्त कलशों की मिट्टी को मिलाकर एक विकास खण्ड स्तरीय कलश तैयार किया गया। जिसको कर्तव्य पथ पर विशाल अमृत वाटिका के निर्माण हेतु नई दिल्ली ले जाया जायेगा। ब्लाक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोेधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश के वीर शहीदों व सुरक्षा में लगे कार्मिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को समर्पित है। वही अजय भट्ट द्वारा सभागार में उपस्थित सभी लोगों को शपथ भी दिलाई गई। एस.एस.पब्लिक स्कूल के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी व अनिल जेटली के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी तारा हयांकी, तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जलेश्वर त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मण्डी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, प्रदेश उपाध्याय किसान मोर्चा नरेश हुड़िया, राजेश गुंबर उर्फ मिनी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुभाषिनी, अमित मेहरा उपकार्यक्रम अधिकारी, बी०ओ०पी०आर०डी० गौरव त्रिपाठी, पंचायत सचिव, पार्वती चंद्र, पूनम पनेरू, दीपक असगोला, मदन सिंह सैनी, प्रधान सहायक आनंद सिंह बिष्ट, शखावत शाह, कनिष्ठ सहायक सुमित राधा बठला, निक्की, सोमपाल, हीरा बिष्ट, विश्वजीत, विकास, गोविन्द, पीआरडी जवान प्रेम सिंह, धर्म सिंह, रविन्द्र उपाध्याय एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाए, युवक/युवती मंगल दल के सदस्य आदि उपस्थित थे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।