गूलरभोज महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा -कांग्रेस जिला महिलाध्यक्ष पर लगाया अमर्यादित, अशिष्टअ शब्दों का प्रयोग करने का आरोप, महिला प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र
फोटो विवरण-गूलरभोज नगर महिला अध्यक्ष द्वारा प्रदेश महिला अध्यक्ष को भेजा गया पत्र
राजनीति
विनोद वार्ता संवाद-सू
गूलरभोज। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा महिला कांग्रेस कमेटी गूलरभोज की नगर अध्यक्ष से फोन पर अमर्यादित, अशिष्ट अशब्दों का प्रयोग करने से क्षुब्ध होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे अब गूलरभोज क्षेत्र में महिला कांग्रेस को काफी झटका लगा है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष नाजुमा बेगम ने महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को भेजे गये पत्र में आरोप लगाया कि दो दिन पहले महिला जिलाध्यक्ष रीना कपूर द्वारा फोन पर मुझे अमर्यादित, अशिट अपशब्दों का इस्तेमाल कर मुझे बूरी तरह से बेईज्जत किया एवं अन्य कांग्रेसी दोवदारों के कार्यक्रम में जाने के लिए सख्ती से मना किया गया। पत्र में कहा गया कि मेरे द्वारा अन्य दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्रियों के लिए भी अशोभनीय अर्मायदित व अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल किया गया। पत्र में कहा कि जिलाध्यक्ष के द्वारा इस प्रकरण और घटना से मैं मानसिक रुप से बहुत ही आहत हूं मेरे सम्मानको गहरी ठेस पहुंची है। इसलिए में अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देती हूं। पत्र में भी यह आरोप लगाया कि ऐसा ही प्रकरण व दुव्र्यवहार मुझसे पहले गदरपुर ब्लाक कांग्रेस की पूर्व महिला ब्लाक अध्यक्ष से साथ व्यवहार कर चुकी है। पत्र में उसने कहा कि वह पार्टी में कार्यकत्री के रुप में सेवा करती रहूंगी। गूलरभोज महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष के इस्तीेफे से महिला कांग्रेस को काफी झटका लगा है। यहां बता दें कि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा गदरपुर विधानसभा से टिकट की दोवदारी भी कर ही है। इससे उनकी दावेदारी में भी एक सवालिया निशान महिलाओं में उठकर सामने आने में कोई देरी नहीं होगी।