नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया छठपूजा का पर्व -व्रतधारी श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा अर्चना कर उगते सूरज को अघ्र्य देकर व्रत का किया समापन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पूर्वांचल की संस्कृति की छठा छठ पर्व नगर व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्व के अन्तिम दिन व्रतधारी महिलाओं ने तड़के ही छठ पूजा स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और सूर्य के दर्शन होते ही पूजा अर्चना के साथ सूर्य को अघ्र्य दिया और अपने पति के दीघायु की कामना की तथा प्रसाद वितरण किया। यहां यह भी बता देें कि पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी एवं प्रतिनिधि राकेश भुड्डी द्वारा करीब 21 वर्ष पूर्व छठ पर्व के लिए छठ पूजा स्थल को तैयार करवाया गया था, जो आज इस छठ पूजा स्थल पर महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। पूजा स्थल पर जमकर अतिशबाजी भी की गयी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस, तारिक उल्ला खान, सतीश मिढ्ढा, मनोज गुम्बर, रोहित सुदामा, परमजीत सिंह पम्मा, राकेश भुड्डी, गंुजन मुरादिया, राजेश अरोरा, सुरेश ठुकराल, रिंकू कन्नौजिया, संजीव कुमार, भरत, गौरव सैनी, अमित शर्मा, भरत सिंह, राम अवतार गुप्ता, निर्मल नारंग, उमेश गुप्ता, सौरव वर्मा, पीयूष वर्मा, शशांक तिवारी, सूर्यभान गुप्ता, रेनू गुप्ता, शकुन्तला वर्मा, ममता वर्मा, अंकिता वर्मा, अंकित वर्मा, शिल्पा वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्षा अंजू भुड्डी, अंजली, शीला, रितू सिंह, प्रतिभा सिंह, सिरजावती शकुंतला वर्मा पिंकी सिंह, इंदु, सरस्वती देवी, सुभावती देवी, सुमन मिढ्ढा, शशिबाला, विरजावती देवी, सहित काफी संख्या महिलाए मौजुद थी। क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय ने विनोद वार्ता के माध्यम से क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी है। वही क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय के सुपुत्र अतुल पांडेय छठ पूजा स्थल पर पहुंचे और लोगों को छठ पर्व की बधाई दी। वहीं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों सकैनिया, सुखशांतिनगर, बकैनिया, प्रेेमनगर आदि में भी व्रतधारी महिलाओं ने उगते सूर्य को अध्र्य देकर अपना व्रत का समापन किया।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220