नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध गदरपुर थाना पुलिस की लगातार कार्यवाही -7.40 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संक्षिप्त
गदरपुर। पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत एक महिला को 7.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी महिला के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज है।
विस्तृत
गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सोमवार देर सायं को कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान अभियुक्ता साहीन उर्फ शाईन (36) पत्नी साकिर उर्फ नखकटा निवासी करतारपुर वार्ड नंबर 1 को करतारपुर वार्ड नंबर 1 चरी के खेत में से 7.40 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ समय 14.20 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास संकलित करने पर यह थाना रुद्रपुर के धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित होनी पायी गयी। अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, एसआई कुसुम रावत, एसआई ओम प्रकाश, इमरान अंसारी शामिल थे।
अवैध तमंचे सहित एक गिरफ्तार
गदरपुर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस द्वार चैकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार देर रात्रि मुखविर की सूचना पर अभियुक्त सुरेश कुमार (30) पुत्र भागवत राम निवासी अब्दुल्ला नगर अब्दुल्ला नगर बॉर्डर को एक अदद तमंचा .32 बोर मय एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, एसआई गिरीश चन्द्र पंत, दर्शन सिंह शामिल थे।
वांछित चल रहे एक वांछित को किया पुलिस ने गिरफ्तार
गदरपुर। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर वांछितों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोमवार को एक अभियुक्त युसुफ पुत्र सलामत अली निवासी मोतियापुरा गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वांछित चल रहे अभियुक्त के खिलाफ 307/120 बी/34 आईपीसी का मामला दर्ज था। वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र पंत, दर्शन सिंह शामिल थे।