अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई:सीओ -ईद पर्व पर थाने में अमन कमेटी की बैठक आयोजित
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। ईद के पर्व को देखते हुएं शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ एआर आर्य ने कहा कि ने सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लगाई गयी आचार संहिता का भी पालन किया जाये। किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगरपालिका के कर्मचारियों से नगर में आवारा घूम रहे जानवरों पर तुरंत रोक लगाए जाने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जसवीर चैहान ने की। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जुल्फिकार अली, शराफत अली मंसूरी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया आदि मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220