मोनाड पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र गौरव सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। मोनाड पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र गौरव सिंह ने 9 से 11 फरवरी 2024 तक प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खरखोद, सोनीपत, हरियाणा में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में गौरव ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए अंडर 21 आयु वर्ग के तहत 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण फलस्वरुप उन्होंने अपने विरोधियों पर जीत हासिल की, विशेष रूप से फाइनल में राजस्थान के कुशल खिलाड़ी को 8-2 के अंतर से हराया। इस अवसर के सम्मान को बढ़ाते हुए, गौरव को पदक से सम्मानित प्रसिद्ध निशानेबाज शिवम ठाकुर द्वारा किया गया जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। समस्त विद्यालय परिवार ने गौरव सिंह के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना है।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220